जोधपुर: व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों का किया सम्मान
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों का किया सम्मान। जालोरी गेट स्थित व्यास हवेली बैंक्विट हॉल में जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति ने जोधपुर व्यापार महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व्यास एवं सचिव महेश मंत्री ने बताया कि हाल ही में जोधपुर व्यापार महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिसमें
अध्यक्ष नवीन सोनी,सचिव डॉ. स्मिता शाह,सह सचिव सुधीर सारडा,सह कोषाध्यक्ष महेश मंत्री के साथ सुरेन्द्र कुमार व्यास,अनिल गोयल (पुस्तक),प्रमोद सोलंकी, अशोक का माल्यार्पण,दुपट्टा,साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मंजू व्यास,कोणार्का गहलोत,डॉ. प्रज्ञा हर्ष ने नवनिर्वाचित सचिव डॉ. स्मिता शाह का माल्यार्पण कर, दुपट्टा ओढ़ाकर,शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह में सुरेन्द्र कुमार व्यास,महेश मंत्री, अजित सिंह देवड़ा,राजकुमार सोनी, सोहन मुथा,राजेन्द्र व्यास,नंदकिशोर मूंदडा,राजकुमार भागचंदानी,सलीम मॉयल,हरीश खत्री,किशन मेड़तिया, उत्तम प्रकाश अरोड़ा,श्यामसुंदर सोलंकी,मनोज जैन,ओमप्रकाश खंडेलवाल,विक्रान्त दवे,मनीष अग्रवाल,मनीष राठी,जाबिर,लोकेश धारीवाल,गजेंद्र देवड़ा,विष्णु पंवार, महेन्द,जितेन्द्र भंडारी,महेन्द्र शर्मा, रिजवान अंसारी,अभिषेक अरोड़ा एवं मंजू व्यास,कोणार्का गहलोत, डॉ.प्रज्ञा हर्ष के साथ सभी जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी बन्धु व स्टाफ उपस्थित हुए।
भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन 10 को
जोधपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सोनी ने अपने उद्बोधन में अध्यक्ष पद पर सुशोभित करने पर सभी व्यापारी सदस्यों को साधुवाद प्रदान किया। तत्पश्चात व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का आश्वासन दिया। जालोरी गेट,चौपासनी रोड व्यापारी समिति के अध्यक्ष व्यास ने कहा आगामी बाबा का मेला में तीन दिवसीय भंडारा,15 अगस्त,दशहरा मेला में पुष्प वर्षा एवं दीपावली त्यौहार को भव्यता से मनाने के लिए संगठन में ही शक्ति की तर्ज पर व्यापारी वर्ग से सहयोग की अपील की। संचालन राजकुमार भागचंदानी ने किया।