जोधपुर नगर निगम: जनगणना में लगाई मृतकों की ड्यूटी

डेढ़ साल पहले रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों के नाम भी लिस्ट में शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर नगर निगम: जनगणना में लगाई मृतकों की ड्यूटी। नगर निगम प्रशासन ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसका खुलासा होने पर हर कोई अचंभित है। नगर निगम ने जनगणना कार्य में मृतकों और डेढ़ साल पहले रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। दरअसल गत 27 मार्च को कार्यालय प्रमुख जनगणना अधिकारी और निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानीचामी ने 2084 लोगों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें जनगणना के लिए ड्यूटी लगाई गई।

इस लिस्ट में जिन लोगों का निधन हो चुका है या जो रिटायर हो चुके हैं,उनके नाम भी हैं। लिस्ट में एक नाम अब्दुल वाहिद है। उनका जोधपुर के लाला लाजपत राय कॉलोनी में घर है। गत 10 मई 2024 को अब्दुल वाहिद का निधन हो गया था। वे जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में यूडीसी थे।

उर्दू और फ़ारसी साहित्य की विरासत के महान शाइर रम्ज़ी इटावी

चौंकाने वाली बात ये है कि 15 मई 2024 को नगर निगम की ओर से ही मृत्यु प्रमाण-पत्र भी जारी किया जा चुका है। जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी की पेंशनर्स कमेटी के संयोजक अशोक व्यास ने बताया कि वह अगस्त 2024 में विश्वविद्यालय की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई। उन्होंने बताया कि वीरम राम का नाम भी इस लिस्ट में है। वह स्वयं वीरम राम और मुनाराम एक ही दिन रिटायर हुए थे। लेकिन पूरी लापरवाही है कि सेवानिवृत्त और मृत कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई।

फरवरी में निधन, अब लगा दी ड्यूटी 
इसी तरह रामापीर कॉलोनी निवासी दीपक अवस्थी जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में यूडीसी थे। उनका निधन 13 फरवरी 2026 को हो गया था। उनका भी लिस्ट में नाम है। इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारी मौन साधे बैठे है। आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी तबादला ऑर्डर के चलते रिलीव हो गए।