Doordrishti News Logo

जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन के 1 से 31 मार्च तक पांच ट्रिप

  • होली पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा
  • वाया जयपुर-मथुरा-कानपुर- अयोध्या धाम होगी संचालित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन के 1 से 31 मार्च तक पांच ट्रिप। रेल प्रशासन द्वारा होली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-मऊ-जोधपुर होली स्पेशल ट्रेन का पांच ट्रिप के लिए संचालन किया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों के 20 डिब्बों वाली यह साप्ताहिक ट्रेन 1 से 31 मार्च तक संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि होली पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए ट्रेन संख्या 04823/04824 जोधपुर-मऊ- जोधपुर होली स्पेशल चलाई जा रही है जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

होली पर 15 जोड़ी ट्रेनों में 36 अतिरिक्त डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल 1 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से शाम 5 बजे प्रस्थान कर सोमवार रात 11.20 बजे मऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर बुधवार सुबह 8.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
ट्रेन में 2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी,8 स्लीपर,4 जनरल तथा 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह होली स्पेशल ट्रेन पीपाड़ रोड,गोटन,मेड़ता रोड,रेन,डेगाना, मकराना,कुचामन सिटी,नावा सिटी, फुलेरा,जयपुर,बांदीकुई, मंडावर महवा रोड,खेरली,नदबई, भरतपुर,मथुरा, हाथरस,कासगंज,फर्रुखाबाद,कन्नौज, कानपुर सेंट्रल,लखनऊ चारबाग,अयोध्या कैंट,अयोध्या धाम,शाहगंज,खोरासन रोड,आजमगढ़ तथा मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।