जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला इकाई जोधपुर की ओर से रविवार को होटल घूमर के सभागार में सभी आईटी कार्मिकों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

पाल बालाजी मंदिर के पास झगड़ा कर रहे तीन गिरफ्तार

कार्यक्रम में पदस्थापित सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग जोधपुर के तकनीकी निदेशक एम आर पुरोहित,संयुक्त निदेशक कपिल लूणा,नवीन माथुर,विभाग के उपनिदेशक,प्रोग्रामर,सहायक प्रोग्रामर एवं सूचना सहायक उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह ने यूनियन की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नव पदस्थापित सूचना सहायकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं एकजुट व संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया।

महासचिव तेजाराम विश्नोई ने विगत वर्षों में यूनियन द्वारा किये गये कार्यों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया एवं प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुमेर चौधरी एवं पंकज शर्मा द्वारा समय समय पर प्राप्त मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग के तकनीकी निदेशक एमआर पुरोहित ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने सभी आईटी कार्मिकों को उनकी कार्यशैली को जनता की भलाई के लिए प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया। पुरोहित ने आधुनिक समय में राज्य सरकार के सभी विभागों में आईटी कार्मिकों द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्मार्ट वर्किंग हेतु आईटी कार्मिक जाने जाते हैं। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि इस छवि को बनाये रखनेे में पूर्ण भागीदारी निभाएं और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय समय पर आयोजित होने चाहिए।

आयोजन समिति के अध्यक्ष आरएस थापा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कोर कमेटी सदस्यों का परिचय नव नियुक्त कार्मिकों से करवाया तथा उनके प्रयासों के कार्यक्रम को सफल बताया। कार्यक्रम में मंच संचालन संगठन उपाध्यक्ष एवं सहायक प्रोग्रामर नम्रता जोशी ने किया।