Doordrishti News Logo

जोधपुर, सूर्यनगरी सहित समूचे मारवाड़ में सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां गर्म हवाओं के चलने से लू का अहसास होने लग गया है। शहर-कस्बे भट्टी की तरह तप रहे हैं। जोधपुर में आज अधिकतम पारा 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमां से बरसती सूर्य की किरणों के बीच दिन में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए।

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। अगले 48 घंटों में उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवा और आंधी के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

तीस अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में दोपहर के बाद थंडरस्टोर्म के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इस सिस्टम का असर 1 और 2 मई के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में बना रहेगा। गर्म मौसम के बीच तेज हवाएं जनजीवन अस्त व्यस्त कर देगी। अगले तीन चार दिनों तक बादलों व हवा का मौसम रहेगा। मौसम में बदलाव से तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।

जोधपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यहां सुबह से ही सूरज का तेज अधिक होने के कारण वातावरण गर्म होने लग गया। सुबह दस बजे घरों के बाहर रखी गाडिय़ां और खुले में रखे बर्तन भी तपने लग गए। दोपहर होते होते गर्म हवा चलने लग गई। गर्म हवा के झौंकों से शहरवासी हलकान हो गए।

ये भी पढ़े :- मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने चेताया, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार का वायरस पावरफुल

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026