जोधपुर: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  • जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के समन्वय से शहर से गांव पंचायत तक हो रही प्रभावी तैयारियाँ
  • प्रतिदिन उम्मेद स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर हो रहा योगाभ्यास

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21जून को “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य” थीम आधारित 30 दिवसीय योग काउंटडाउन अभ्यास कार्यक्रम में शहर से लेकर पंचायत स्तर तक आमजन में उत्साह है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन,आयुर्वेद विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से निरंतर योग गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी,उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ.शरीफ खां ने जानकारी दी कि मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम उम्मेद राजकीय स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही चार अन्य स्थलों पर भी योग दिवस को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योग दिवस में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाएँ और योग दिवस में सक्रिय सहभागिता करें। सहायक नोडल अधिकारी डॉ.राजकुमार ने बताया कि आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। योगाभ्यास के लिए आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

तैयारियों अंतर्गत प्रत्येक दिन प्रातः 6:30 बजे उम्मेद स्टेडियम में डॉ. गोपाल नारायण शर्मा (वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ.रामलाल (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी) के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जा रहा है। इसमें मुख्य योग प्रदर्शन कर्ताओं में प्रियदर्शिनी कल्ला,प्रीति खोखर, ममता पटेल,सुमन,उम्मेद कंवर, किरण मालवीय,प्रियंका बिश्नोई सहित अन्य प्रशिक्षक मंच पर योग क्रियाएँ करवा रहे हैं।

मेंटल हेल्थ एक्सप्रेस: तनाव की पटरी से राहत की राह पर रेलकर्मी

योग काउंटडाउन के तहत प्रतिदिन शिथिलीकरण अभ्यास,विभिन्न आसन,प्राणायाम,ध्यान और संकल्प का अभ्यास करवाया जा रहा है,जो न केवल शहर बल्कि ब्लॉक एवं पंचायत स्तर तक फैल चुका है। इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025