Doordrishti News Logo

जोधपुर: तिहाड़ जेल में सजा काट चुके अन्तराज्यीय नकबजनी गैंग को अजमेर से पकड़ा

  • लाखों की चोरी का खुलासा
  • तीस मिनट में वारदात को दिया था अंजाम
  • कई प्रकरण आए सामने

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: तिहाड़ जेल में सजा काट चुके अन्तराज्यीय नकबजनी गैंग को अजमेर से पकड़ा। शहर की सरदारपुरा 9वीं ए रोड पर गत सप्ताह हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अन्तराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार कर लाया गया है। इनके खिलाफ पहले से ही नकबजनी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज है।

वारदात को अंजाम देने में महज आधे घंटे का टाइम लिया था। चोरी से पहले रैकी की गई थी। आरोपीयों के विरूद्ध दिल्ली,गुडगांव,हरियाणा, माणेसर,जयपुर व अन्य शहरों में भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। चोरी के प्रकरणों में तिहाड़ जेल में सजा काट चुके हैं।

पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम राजर्षी राज के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निशान्त भारद्वाज व सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के सुपरविजन में सरदारपुरा थानाधिकारी शेषकरण बारहठ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

यह है मामला 
14 जून को रतन चौपडा पुत्र बाबूलाल चौपडा निवासी ए 282 सरस्वती नगर ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी बहिन शोभा कोठारी व जीजाजी गौतम चन्द कोठारी पुत्र स्व.उत्तमचन्द कोठारी का मकान 9वी ए रोड मकानि 110 प्रेम कुन्ज सरदारपुरा में है। मेरी बहन शोभा कोठारी 13 जून दोपहर करीब 12 बजे अपने निवास से मेरे घर मिलने के लिए अपने मकान के ताले लगाकर आई थी। जो मेरे घर पर ही थी उसी समय शाम को इनके पड़ौसी के दुकान पर काम करने वाले लडक़े ने मेरे बहन शोभा कोठारी को बताया कि मकान का दरवाजा खुला पडा है एवं बाहर से देखने पर अन्दर कमरे भी खुले पड़े हैं।

वहां आकर देखा तो पता लगा कि नीचे धरातल पर सभी चीजें व सामान सही सलामत थे व प्रथम तल पर जाकर देखा तो सभी दरवाजे खुले हुए व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे व अलमारीयो मे रखा हुआ सामान बाहर नीचे व पलंग पर बिखरा हुआ पड़ा था। वहां से करीब 20 से 25 तोला सोन एवं 5 से 7 लाख करीब नकद रुपए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए।

पुलिस टीम को लगाया गया 
एसआई दीपलाल,हैडकांस्टेबल बजरंग,कांस्टेबल संतराम,कैलाश द्वारा सरदारपुरा,12वीं रोड,5वीं रोड,बोम्बे मोटर्स चौराहा,शास्त्री सर्कल,एमडीएम अस्पताल के आस पास,मेडिकल चौराहा,नेहरू पार्क, ओलम्पीक चौराहा,रेल्वे स्टेशन के आस पास,दुध भण्डार के आस पास लगे करीब 100 निजी व अभय कमाण्ड कन्ट्रोल के कैमरे चैक किए।

अजमेर तक पहुंची पुलिस 
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि पुलिस तकनिकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए डांगियावास,बिलाडा,बर,ब्यावर, मसूदा,बान्दनवाडा में तलाश करते हुए टांटोटी गांव पुलिस थाना सराना जिला अजमेर पहुंच आरोपियों की तलाश अजमेर,ब्यावर,सरवाड, नसीराबाद,भिनाय,सराना, कल्याणपुर,किताप,देवलीयां कल्ला, घनाहेडा,घाणा,टांटोटी के आस पास 07 दिनों तक लगातार दिन रात तलाश की।

इन्हें पकड़ा गया 
21 जून को कुम्हारियां गांव पुलिस थाना सराना जिला अजमेर हल्के से एकत्र की गयी आसूचनाओं के आधार पर आरोपी 01 दुर्गा उर्फ जॉनी उर्फ हंगणीया पुत्र स्वर्गीय बद्री बागरी निवासी झुग्गी झोपडी पटोदी रोड पुलिस चौकी के पास गणेश कॉलोनी गुडगांव हरियाणा,हाल गांव टांटोटी पुलिस थाना सराना तहसील टांटोटी जिला अजमेर और सुरेश उर्फ सन्तोष पुत्र स्वर्गीय श्रवण बागरी निवासी गांव टांटोटी पुलिस थाना सराना तहसील टांटोटी जिला अजमेर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में वारदात करना कबूल किया।

जोधपुर: चालक के पक्ष में उतरे सरपंच और लोग थाने के बाहर प्रदर्शन

भगत की कोठी में भी वारदात 
थानाधिकारी बारहठ ने बताया कि आरोपी दुर्गा उर्फ जॉनी उर्फ हंगणीयां के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 11 जून को पुलिस थाना भगत की कोठी हलका क्षेत्र से एक ओर नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है। आरोपी 30 जून तक पुलिस अभिरक्षा में लिए गए है। माल बरामदगी के प्रयास जारी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026