डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन चलाकर जोधपुर मंडल ने रचा इतिहास

दोगुनी होगी लदान क्षमता -निर्यातकों को मिलेगी अधिक सुविधा

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन चलाकर जोधपुर मंडल ने रचा इतिहास। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने पहली बार डबल स्ट्रैक कंटेनर ट्रेन का संचालन करने में सफलता हासिल की है। ट्रेन भीलड़ी से हनवंत रेलवे स्टेशनों के बीच सफलता पूर्वक संचालित की गई।

इसे भी पढ़ें – वृद्धा घर के चौक में सोती रही चोर बक्से से सोना चांदी ले गया

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मंडल पर पहली पर चलाई गई डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के सफलता पूर्वक संचालन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता से जहां पश्चिमी राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे वहीं इससे लदान क्षमता में भी वृद्धि होगी,माल ढुलाई से फायदा होगा तथा एक बार में दोगुने से भी ज्यादा सामान को एक से दूसरे स्थान पर आसानी से भेजा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि भीलड़ी से सोमवार सुबह 11.55 बजे डीजल लोको-49347 जीआईएम के साथ रवाना हुई एमडीसीसी-एचपीजीएच (डबल स्टैक)ट्रेन धानेरा-रानीवाड़ा- मारवाड़ भीनमाल-मोदरान-जालोर- समदड़ी-लूनी जंक्शन होते हुए रात्रि 9 बजे 180 कंटेनर्स के साथ थार ड्राईपोर्ट की हनवंत साइडिंग पर पहुंच गई। पहली डबल कंटेनर ट्रेन के लोको पॉयलट चैनाराम,असिस्टेंट लोको पॉयलट हरिराम व ट्रेन मैनेजर शुभम शर्मा थे।

डीआरएम ने जोधपुर मंडल पर डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के संचालन मंडल के लिए ऐतिहासिक बताया और उम्मीद जताई कि इस ट्रेन के प्रारंभ होने से निर्यातकों को कम लागत पर अपने माल को निर्यात करने में सुविधा उपलब्ध होगी।

क्या होती है डबल स्टैक ट्रेन
डबल स्टैक तकनीक एक निश्चित लंबाई की मालगाड़ी होती है जो लगभग दोगुने कंटेनर ले जा सकती है जिससे प्रति कंटेनर की परिवहन लागत में कमी आती है। यह ट्रेनें एक बार में 90 गुणा दो यानी 180 कंटेनर एक साथ ले जा सकती है जिनकी वहन क्षमता 360 टन तक हो सकती है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026