Rajnath Singh

जोधपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 25 को करेंगे आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी का लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया अकादमी का अवलोकन

जोधपुर(डीडीन्यूज)जोधपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 25 को करेंगे आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी का लोकार्पण। भारत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,आगामी 25 अगस्त को नव निर्मित आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़िए – पर्यावरण प्रेमियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना

केंदीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार सुबह आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी,लालसागर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह अकादमी पश्चिमी राजस्थान में सैन्य अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने का अभिनव केंद्र बनेगी।

अकादमी को विद्या भारती ने आरके दमानी राष्ट्रीय पुनरुत्थान और शिक्षा केंद्र के सहयोग से तैयार कराया है। अकादमी के माध्यम से विद्यार्थियों को सैन्य अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करना है अकादमी का लोकार्पण आगामी 25 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र शर्मा एवं भामाशाह आरके दमानी द्वारा किया जाएगा।

शेखावत ने लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर बैठक की,जिसमें लालसागर परियोजना के सचिव व विद्या भारती प्रबन्ध समिति आदर्श विद्या मंदिर जोधपुर के अध्यक्ष निर्मल गहलोत, जोधपुर के पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समाजसेवी देवेन्द्र सालेचा, परियोजना सचिव शम्भू सिंह उपस्थित थे। शेखावत ने अकादमी लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिए। 16 अगस्त को बड़ी बैठक कर संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी करने की के लिए कहा। समिति अध्यक्ष निर्मल गहलोत ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा केंद्रीय मंत्री शेखावत के सामने रखी।

परियोजना सचिव शंभू सिंह ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र में अद्भुत केंद्र स्थापित किया जा रहा। इस अकादमी के माध्यम से विद्यार्थीयों को सैन्य अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करना है,जिसका लोकार्पण करने के लिए 25 अगस्त को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,जोधपुर सांसद केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र शर्मा एवं भामाशाह आरके दमानी द्वारा किया जाएगा।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026