जोधपुर: एबीवीपी ने रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: एबीवीपी ने रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर राकेश विश्नोई द्वारा विभागाध्यक्ष की कथित मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लेने की गंभीर घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी जोधपुर महानगर के विभाग संयोजक ललित दाधीच ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा को ज्ञापन सौंपते हुए पाँच प्रमुख मांगें रखीं।

1.संबंधित विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

2.उच्च स्तरीय समिति द्वारा निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

3.दोषी पाए जाने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।

4.मृतक रेजिडेंट डॉक्टर के परिजनों को आर्थिक और मानसिक सहयोग प्रदान किया जाए।

5.मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु परामर्श एवं सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ किया जाए।

जोधपुर: योग के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित

एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करेगी,जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस दौरान विशाल गौड,सुरेंद्र सिंह भाटी,वैभव भूतड़ा,गौतम भाटी,संजय परिहार,भानुप्रताप सिंह,लक्ष्मण पटेल,धीरज जोशी एवं भावेश मेंशन सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026