Doordrishti News Logo

जोधपुर: ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा के गले से साढ़े तीन तोला की चेन पार

  • पास में बैठी दो महिलाओं पर जताया संदेह
  • केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ई- रिक्शा में बैठी वृद्धा के गले से साढ़े तीन तोला की चेन पार। शहर के घंटाघर एरिया से ई रिक्शा में सवार वृद्ध महिला के गले से साढ़े तीन तोला सोने की चेन पार हो गई। ई रिक्शा में दो अन्य महिलाएं पहले से सवार थी। वृद्ध महिला ने संदेह जताया कि उन महिलाओं द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़िए – जोधपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 25 को करेंगे आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी का लोकार्पण

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से ई रिक्शा का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना 5 अगस्त की है।
सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि भूरटिया स्थित गली नंबर 8 में रहने वाली 65 वर्षीय सुधा गहलोत पत्नी भरतलाल माली 5 अगस्त को किसी कार्यवश घंटाघर गई थी। वहां से काम निपटा कर वापिस घंटाघर से ई रिक्शा कर वह रिडियां फांटा पर उतरी थी। वह अपने घर पहुंची तब पता लगा कि उनके गले से सोने की साढ़े तीन तोला चेन गायब है। रिपोर्ट में बताया कि ई रिक्शा में पहले से ही दो महिला सवार थी। संदेह है कि उनकी द्वारा यह कारस्तानी की गई है।

थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। ई रिक्शा के नंबर के साथ चालक का भी पता लगाया जा रहा है।फिलहाल अग्रिम कार्र वाई जारी है।

शुक्रवार को हुई थी एक घटना यह भी
प्रतापनगर थाना क्षेत्र में जूना खेड़ापति मंदिर के बाहर से शुक्रवार को कथा में जाने के लिए ऑटो में सवार हुई एक वृद्धा के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। ऑटो में महिला व एक बालक सहित चार जने पहले से सवार थे।

जानकारी के अनुसार पाल लिंक रोड पर शांतिप्रिय कॉलोनी निवासी रामकिशन जालानी ने बताया कि कमला नेहरू नगर के समन्वय धाम में कथा चल रही थी। उनकी पत्नी रामप्यारी को कथा में जाने के लिए अधिवक्ता पति ने सुबह जूना खेड़ापति मंदिर के पास छोड़ा और फिर अपने काम निकल गए थे।
पत्नी ने मंदिर के बाहर से समन्वय धाम जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया।

एक महिला अपनी गोद में एक बच्चे को लेकर पहले से ऑटो में बैठी थी। चालक सीट पर एक अन्य युवक भी था। महिला के पास वृद्धा बैठ गई। चालक ऑटो लेकर रवाना हुआ। कुछ आगे जाकर चालक के पास बैठा युवक भी पीछे वृद्धा के पास आकर बैठ गया। वृद्धा ने आपत्ति जताई,लेकिन चालक व युवक नहीं माने। चालक समन्वय धाम की तरफ न मुडक़र ऑटो को आखलिया सर्कल से प्रतापनगर की तरफ ले जाने लगा। यह देख वृद्धा ऑटो गलत ले जाने के लिए विरोध जताने लगीं,लेकिन चालक ने ऑटो नहीं रोका।

महिला व युवक के बीच में बैठी वृद्धा विरोध जताती रही। चालक ने हैण्डलूम के सामने ऑटो रोका और वृद्धा को नीचे उतरा।वृद्धा ने समन्वय धाम छोडऩे की मांग की,लेकिन चालक दूसरी महिला यात्री को छोडक़र आने का बताकर महिला, बच्चे व युवक के साथ रफ्फूचक्कर हो गया।इनके भागने के बाद महिला को गले से सोने का मंगलसूत्र गायब होने का पता लगा। महिला को अंदेशा है कि ऑटो रिक्शा में सवार युवक व महिला ने मंगलसूत्र चुराया है।

पुलिस अब खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
वृद्धा ने पति व परिजन को वारदात की सूचना दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। बाद में पत्नी के साथ प्रताप नगर थाने गए और वारदात से अवगत कराया। अधिवक्ता पुलिस के साथ अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ऑटो तो नजर आ गई, लेकिन नम्बर प्लेट न होने से पकड़ में नहीं आ पाई है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026