जोधपुर: तीन ब्लॉक के किसान सभा में 1762 किसानों ने लिया भाग
- विकसित कृषि संकल्प अभियान
- प्राकृतिक खेती,सौर ऊर्जा उपकरणों और वैज्ञानिक तकनीकों की दी जानकारी
- 2 जून को 9 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: तीन ब्लॉक के किसान सभा में 1762 किसानों ने लिया भाग। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार के खरीफ पूर्व अभियान के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 1 जून को जोधपुर जिले के बालेसर,ओसियां एवं लूणी ब्लॉक में व्यापक स्तर पर किसान सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग, जोधपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया,जिसमें कुल 1762 किसानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जोधपुर सत्यनारायण गढ़वाल एवं कृषि विज्ञान केंद्र जोधपुर के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.भगवत सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती,प्रधानमंत्री कुसुम योजना,सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों,मृदा स्वास्थ्य,जल प्रबंधन, तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कृषि आय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण व जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रमों में भाग लेने वाले वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि में नवाचार,नवीनतम शोध एवं तकनीकों को खेतों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर किसानों से फीडबैक भी लिया गया,ताकि भविष्य की रणनीतियों को और प्रभावी बनाया जा सके।
जिला सयुंक्त सचिव पद पर अजय शर्मा की नियुक्ति
कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और किसानों से इस अभियान से जुड़कर वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। तीनों तकनीकी दलों का नेतृत्व KVK एवं काजरी के वैज्ञानिकों व कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया। इनमें KVK के एसएमएस आरआर मेघवाल, चंदना एमआर,ए मोंनिका,काजरी के वैज्ञानिक डॉ.आरएन कुमावत,डॉ. सुरेन्द्र पुनिया,डॉ.अर्चना वर्मा तथा सहायक कृषि अधिकारी मनोहर सिंह,महेन्द्र कुमार बाना,महेन्द्र चौधरी सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय भूमिका रही।
अभियान का अगला चरण 2 जून को होंगे कार्यक्रम
2 जून को अभियान के तहत तीन तकनीकी दल निम ग्राम पंचायतों में किसानों से संवाद करेंगे:-
• दल प्रथम (पंचायत समिति शेरगढ़)एस के तला,दशाणिया, पाबूसर
• दल द्वितीय (पंचायत समिति बिलाड़ा) खेजड़ला,रणसी गांव, हरिया ढ़ाना
• दल तृतीय (पंचायत समिति बावड़ी)बीराई,बावड़ी,बुचेटी