Doordrishti News Logo

जेएनवीयू की बी-कॉम परीक्षा 24 से

जोधपुर,जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के जोधपुर,पाली,जालौर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों से संबद्ध सभी महाविद्यालयों की बीकॉम की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें बीकॉम फर्स्ट ईयर,सेकंड ईयर, फाइनल की परीक्षाएं शामिल है। बीसीए फर्स्ट,सेकंड और फाइनल ईयर की परीक्षाएं 6 मई से शुरू होंगी। इसको लेकर टाइम टेबल भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

पढ़ें– खेत मेें लगी सोलर प्लेटें चुराने वाले तीन नकबजन गिरफ्तार

परीक्षा नियंत्रक ने बताया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित समय सारणी अपलोड कर दी गई है। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकता। अपने एडमिट कार्ड में प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड उन स्टूडेंट के ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जिन्होंने समय पर परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी के संबंधित केंद्र पर जमा करवाई हो। इसके अलावा किसी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड से संबंधित कोई समस्या हो तो परीक्षार्थी परीक्षा शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

देखें- 2615.200 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा

विश्वविद्यालय के एग्जाम में नकल जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से उडऩदस्ते तैयार किए गए हैं। उडऩ दस्ता एग्जाम सेंटर में नकल को रोकने पर नजर रखेंगे और जांच भी करेंगे।

मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित
एग्जाम में आने वाले स्टूडेंट के लिए सेंटर पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई स्टूडेंट मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाता है तो उसके खिलाफ नकल का केस भी बनाया जा सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी स्टूडेंट से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल लेकर नहीं आने की अपील की है।

इन लाइन को क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: