Doordrishti News Logo

जेआईए ने किया डिस्कॉम एमडी का स्वागत

जोधपुर,जेआईए अध्यक्ष एनके जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल बुधवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नये प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक से उनके कक्ष में मिला और उनका स्वागत किया।

जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल में जोधपुर के पाली रोड इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष सुपारस राज लोढ़ा, जेआईए उपाध्यक्ष अमित मेहता, सचिव सीएस मंत्री, सहसचिव अनुराग लोहिया एवं कार्यकारिणी सदस्य अरूण जैसलमेरिया शामिल थे। सभी ने उनका माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभालने पर उन्हें बधाई दी। इसके बाद उन्होंने एमडी प्रमोद टाक के साथ विद्युत संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र निराकरण की आशा व्यक्त की। प्रमोद टाक ने भी उद्योगों को भरपूर सहयोग देने का वादा किया।

सचिव सीएस मंत्री ने बताया कि इस अवसर पर एमडी प्रमोद टाक को एसोसिएशन सभागार में उद्यमियों के साथ डाइरेक्ट इंटरेक्शन हेतु आमंत्रित किया गया। जिस पर उन्होंने निकट भविष्य में उद्यमियों के साथ सीधे संवाद हेतु सहमति प्रदान की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026