दीपक जैन बने कार्यकारिणी सदस्य
जोधपुर,जेआईए की कार्यकारिणी समिति बैठक अध्यक्ष एनके जैन की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एसोसिएशन सभागार में आयोजित हुई।
जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने बैठक के प्रारम्भ में उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया और बताया कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2020-22 के कुल 14 सदस्यों के चुनाव में एक कार्यकारिणी सदस्य का पद रिक्त रह गया था जिसकी नियुक्ति के लिए 20 मार्च 2021 को आयोजित एसोसिएशन की 63वीं वार्षिक साधारण सभा में 14वें कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति का अधिकार कार्यकारिणी समिति को दिया गया था।
इसी के तहत कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से दीपक जैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति किया गया। बैठक के प्रारम्भ में पूर्व अध्यक्ष शिवरतन मांधना एवं अध्यक्ष एनके जैन ने दीपक जैन का माल्यार्पण कर कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर बधाई दी।
जेआईए सचिव चन्द्रशेखर मंत्री ने बताया कि बैठक में उद्योगों से सम्बन्धित राजकीय विभागों जैसे रीको, विद्युत विभाग एवं फायर डिपार्टमेंट से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपाध्यक्ष अमित मेहता, सहसचिव अनुराग लोहिया, कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव,कार्यकारिणी सदस्य अरुण जैसलमेरिया, अंकुर अग्रवाल, अरविन्द कालानी, बृज मोहन पुरोहित, राहूल धूत, सरदारा राम सुथार,विनोद आर्चाय, सहवरण सदस्य मृदुल सालेचा, शिव कुमार सोनी, अलंकृत डागा, राकेश दवे एवं मुकेश माहेश्वरी, मो रफीक कारवा आदि उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य दीपक जैन को शुभकामनाएं दी।
>>> जन्मदिवस पर थेलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान
