लाखों के जेवरात और नगदी चुराई
सूने मकानों में चोरों की सैंधमारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लाखों के जेवरात और नगदी चुराई।कमिशरेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में नकबजनों ने दो सूने मकानों में सैंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुराई। संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
झंवर पुलिस ने बताया कुमारिया नाड़ा बड़ला नगर निवासी मनीष पुत्र हीराराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि दोपहर करीब 1 से 3 बजे के बीच उसके घर पर चोरी हुई। घटना के समय परिवार के सदस्य जीरे की फसल के लिए खेत पर गए हुए थे। इस बीच घर सूना था और चोर दिनदहाड़े दाखिल हुए। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोडक़र घर के अंदर आए और कमरे में रखी तिजोरी का लॉक तोड़ दिया। जहां रखी डेढ़ तोला सोने की कंठी,एक तोला सोने का बोरिया तथा 5 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
नई डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने संभाला कार्यभार
सूचना पर झंवर पुलिस ने मौका मुआयना किया। दूसरी तरफ मूलत : पीपाड़ शहर के रतकुडिय़ा हाल शिव शक्ति नगर,नांदड़ी में किराए पर रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी सीताराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके घर में चोरों द्वारा सैंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए।
