Doordrishti News Logo

दो सूने घरों से आभूषण नगदी पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सूने घरों से आभूषण नगदी पार। शहर में नकबजनों ने दो सूने मकानों में सैंध लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ली। संबंधित थानों में चोरी की रिपोर्ट दी गई। फिलहाल चोरों का पता नहीं लगा है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी में एक बार फिर चोरों ने बंद मकान में सैंध लगाई। गली नंबर 4 निवासी प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गया कि अज्ञात चोर उनके सूने मकान के ताले तोडक़र अंदर घुस गए और वहां से करीब 5 तोला वजनी सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।

पुलिस ने घटना को लेकर मौका मुआयना किया। जय भवानी नगर, सांगरिया फांटा क्षेत्र में रहने वाले दशरथ सिंह पुत्र उम्मेद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इस्कॉन मंदिर के सामने,मैन सालावास रोड स्थित उनके मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सोने-चांदी के जेवरात,नकदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उसका घर 3 मार्च से सूना था। मामले की जांच एएसआई पप्पाराम की तरफ से की जा रही है।

Related posts: