Doordrishti News Logo

जेडीए ने बहुमंजिला इमारत के अवैध निर्माण कार्य को करवाया बंद

– केरू में सड़क के अतिक्रमणों को किया ध्वस्त

जोधपुर,आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण नवनीत कुमार के निर्देशानुसार जेडीए अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माणों,अतिक्रमणों,अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को ग्राम गंगाणा खसरा संख्या 213/2, 227/ 9 व 228 में अवैध निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य को बंद करवाया। ग्राम केरू के खसरा संख्या 799 में अवैध रूप से सड़क म के अतिक्रमणो को ध्वस्त कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री राजस्थान की पहली बन्दे भारत ट्रेन का शुभारंभ आज करेंगे

प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि सचिव जयनारायण मीणा के निर्देशानुसार ग्राम गंगाणा खसरा संख्या 213/2, 227/9 व 228 का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 210 वर्गमीटर भूमि पर जी प्लस 14 व जी प्लस 7 बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कार्य किया जा रहा था।जेडीए की बिना सक्षम स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद करवा कर निर्माण में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया। साथ ही मौके पर प्लिन्थ लेवल तक आरसीसी के कॉलम अर्द्धनिर्मित पाए गए एवं निर्माण कार्य बंद पाया गया। अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेडीए की स्वीकृति के बिना किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

यह भी देखें- पिस्टल दिखाकर मजदूरों को बनाया बंधक,तीन लाख के सामान की लूटपाट

इसी प्रकार सचिव जयनारायण मीणा के आदेशानुसार प्रार्थी राहुल बागरेचा की शिकायत अनुसार तहसीलदार जोन 5 भार्गवी सान्दू एवं प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत के निर्देशन में ग्राम केरू के खसरा संख्या 799 का मौका निरीक्षण किया गया। मौके पर गैर मुमकिन रास्ते की भूमि पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगभग 50 कच्ची-पक्की फाचरों की दीवारें, तारबन्दी,कांटों की बाड़, मिट्टी की
धोरा-पाल कर छीणें व चापें लगाकर लगभग 4 से 5 किमी लम्बे कटाणी मार्ग पर अतिक्रमण किया हुआ पाया गया।जिसे जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया और कटाणी मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। परिवादी गोरधन राम पुत्र अंचलाराम निवासी शिव शरणों की ढाणी महादेव नगर केरू पंचायत समिति केरू के आवेदन पर पुलिस इमदात सहित कार्यवाही की गई। अतिकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें। कार्यवाही के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक जोन 5 सुनील प्रसाद,पटवारी जोन 5 नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा,पुलिस जाब्ता मौजूद था।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026