Doordrishti News Logo

जोधपुर,जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम कालीजाल के विभिन्न खसरों की सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया। प्राधिकरण सचिव हरभान मीणा के आदेशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम कालीजाल के खसरा संख्या 10 10/1, 12, 57, 157 एवं 475 की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही जारी रही। उपायुक्त दक्षिण राजेन्द्र सिंह चांदावत एवं मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन में दस्ते द्वारा खसरा संख्या 10 व 475 की लगभग 5 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से बाड़े व धोरापाली आदि बनाकर किए गए विभिन्न अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया। दस्ते द्वारा आवागमन में बाधित अनाधिकृत एवं अवैध अतिक्रमणों को हटाते हुए सडक़ भाग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। प्राधिकरण दस्ते द्वारा बुधवार को भी उक्त सरकारी भूमि से अनाधिकृत एवं अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया था। कार्यवाही के दौरान लूणी थाना एसएचओ मय पुलिस जाब्ता, लूणी एसडीएम, तहसीलदार दक्षिण, तहसीलदार लूणी, नायब तहसीलदा झंवर, प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण, प्रवर्तन निरीक्षण दक्षिण, पूर्व, उत्तर, पटवारी दक्षिण सहित प्राधिकरण का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026