Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार निरंतर रूप से अवैध व अनाधिकृत निर्माणों तथा अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को कुड़ी भगतासनी के खसरा संख्या 326 में जेडीए की भूमि पर किए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया।

जेडीए ने हटाए अतिक्रमण

प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण अमरसिंह रतनू ने बताया कि उपायुक्त दक्षिण राजेंद्र सिंह चांदावत के निर्देशानुसार कुड़ी भगतासनी के खसरा संख्या 326 के मौका निरीक्षण के दौरान लगभग 3.5 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से बाड़ बनाकर अतिक्रमण पाया गया।

जेडीए ने हटाए अतिक्रमण

अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पुलिस इमदाद के साथ तीन जेसीबी की सहायता से उक्त अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर 3.5‌ बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

Check before deal is over 👆

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार दक्षिण मोहित आशिया, प्रवर्तन अधिकारी पूर्व प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक दक्षिण संतोष पंवार, प्रवर्तन निरीक्षक पूर्व अनिल शर्मा, पटवारी दक्षिण धर्मेंद्र सिंह, पुलिस इमदाद मय अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद था ।

>>> मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के कार्यो को गति देवे -जिला कलक्टर

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026