जोधपुर, जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा शनिवार को रामराज नगर आवासीय योजना एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी नगर योजना में अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन अधिकारी अमर सिंह रतनू ने बताया कि उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्र की मौजूदगी व निर्देशन में अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा रामराज नगर एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी नगर का मौका निरीक्षण किया गया।

जेडीए द्वारा रामराज नगर आवासीय योजना में आवासीय भूखंडों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया गया। मौका निरीक्षण के दौरान दत्तोपंत ठेंगड़ी नगर में व्यवसायिक भूमि की लगभग एक बीघा जमीन पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण पाए गए जिन्हें ध्वस्त कर हटाते हुए बेशकीमती व्यवसायिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

