जेडीए ने विवेक विहार योजना में अनधिकृत निर्माण को किया ध्वस्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेडीए ने विवेक विहार योजना में अनधिकृत निर्माण को किया ध्वस्त। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा मंगलवार को विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर जे में अनधिकृत निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को

आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार नियमित रूप से अवैध कॉलोनियों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। तहसीलदार जोन-03 डॉ.हंसराज राठौड़ के निर्देशन में विवेक विहार आवासीय योजना का मौका निरीक्षण करते हुए सेक्टर जे में प्लॉट नं. 08 व 09 में अनधिकृत रूप से पक्के कमरे एवं बाड़ा बनाकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। कार्यवाहियों के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत,प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा व योगेश गहलोत,कनिष्ठ अभियन्ता हीरसिंह राजपुरोहित,पटवारी भूराराम गुर्जर मय जेडीए दस्ता मौजूद थे।