Doordrishti News Logo

जेडीए ने आंगणवा में ध्वस्त किए अतिक्रमण

जोधपुर,जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम आंगणवा के खसरा संख्या 75 व 75 / 3 में अनाधिकृत रूप से चल रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्तगण द्वारा अपने-अपने जोन में अवैध, अनाधिकृत निर्माणों, अवैध कॉलोनियों, पार्किंग में निर्मित बहुमंजिला इमारतों, सड़क के अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही हैं।

प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि उपायुक्त उत्तर चंचल वर्मा के निर्देशानुसार ग्राम आंगणवा के खसरा संख्या 75 व 75 / 3 के मौका निरीक्षण के दौरान लगभग 40 गुणा 50 फीट में प्लिन्थ लेवल तक, उत्तर दिशा की तरफ 10 फीट ऊंचाई में दीवार व 4 फीट ऊंचाई के 6 पिलरों का अवैध निर्माण कार्य पाया गया। मौका निरीक्षण करते हुए उक्त अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कर निर्माण कार्य में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: