Doordrishti News Logo

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो त्रिवेदी का किया अभिनन्दन

कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन

कुलपति का कार्यकाल पूरा हो रहा है

कुलपति के हाथों महाविद्यालय के कक्षा कक्ष एवं छात्रावास के नवीनीकरण का हुआ उद्घाटन

कुलपति की धर्मपत्नि कुसुम त्रिवेदी का भी हुआ सम्मान

निदेशक प्रो. संगीता लूंकड़ ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया

जोधपुर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व बुधवार को केएन कॉलेज में उनका अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन से पूर्व कुलपति ने महाविद्यालय के कक्षा कक्ष एवं छात्रावास के नवीनीकरण का उद्घाटन भी फीता काटकर किया। अभिनन्दन समारोह में कुलपति और उनकी धर्मपत्नि कुसुम त्रिवेदी को विभिन्न अधिष्ठाता,निदेशक और विभागाध्यक्ष द्वारा फूल माला व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रो. पदन कसेरा ने साफा पहनाकर, प्रो. केए गोयल ने श्रीफल देकर, प्रो चन्दनबाला ने साड़ी ओढा कर तथा निदेशक प्रो. संगीता लूंकड ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो त्रिवेदी का किया अभिनन्दन

निदेशक प्रो. संगीता लूंकड़ ने बताया कि इस अवसर पर कुलपति प्रो. पीसी. त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दौलत हुकुमत सब किरायेदार हैं। आज मानव विटामिन एम को प्राथमिकता देता है जो सही नहीं है, एम का मतलब मुद्रा है। उन्होंने कहा कि तालय, झूठ,फरेब को छोड़ने पर ही इन्सान ऊपर उठ सकता है। उन्होंने कहा कि वे समय मिलने पर पहली से जारी गिटार डाक टिकट संग्रह, सिक्कों के संग्रह को अनवरत जारी रखेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों व विद्यार्थियों से मिले अपार स्नेह सहयोग के लिये आभार जताया।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो त्रिवेदी का किया अभिनन्दन

अपने स्वागत उद्बोधन में विधि संकाय की अधिष्ठाता प्रो.चन्दनवाला ने कुलपति के कार्यकाल की सराहरना करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर हमेश इत्मीनान और सब्र की झलक रही और उन्होंने विश्वविद्यालय को कई सौगातें दी। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. केएल रेगर ने कहा कि कुलपति ने शिक्षकों के सभी कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने में अपना अहम योगदान दिया है। गांधी अध्ययन केन्द्र के डा. हेमसिंह गहलोत ने कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने न्यायसंगत तरीके से वर्ष 2013 के शिक्षकों के कार्य करने का अहम कार्य किया है।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो त्रिवेदी का किया अभिनन्दन

निदेशक प्रो. संगीता लूंकड़ ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया और सभी डीन / डायरेक्टर/ विभागाध्यक्ष ने कुलपति को अभिनन्दन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन गोतम चंद गांधी ने किया प्रारम्भ में सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया गया।

अन्त में कुलपति ने सभी प्रशिक्षक व अशैक्षणिक कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व परिपुस्तिका देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक अशैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: