राज्यों के चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय- पायलट

  • रीट मुद्दे पर सरकार गंभीर
  • जांच कोई भी एजेंसी करे, वह पारदर्शी व निष्पक्ष हो

जोधपुर, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। पंजाब में इस बार कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा तो उत्तरप्रदेश में योगी सरकार का जाना तय है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वडेरा गांधी की मेहनत रंग लाएगी। जनता भाजपा से उकता गई है। भाजपा मंदिर मस्जिद के नाम पर वोटों की राजनीति कर रही है।

पायलट बुधवार की रात को जोधपुर पहुंचने पर मीडिया से मुखातिब हुए थे। वे जोधपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आए हैं।
पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मंदिर मस्जिद के नाम पर वोटों की राजनीति कर रही है। जनता भाजपा के शासन से उकता गई है। महंगाई, बेरोजगारी सहित कई समस्याएं बनी हैं, मगर भाजपा केवल मन्दिर मस्जिद के नाम पर वोट बटोर रही है।

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों पर पायलट ने कहा कि सभी राज्यों में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। यूपी और पंजाब में भाजपा का विरोध मुखर हो रखा है। पार्टी के खुद के कई नेता छोड़ कर जा चुके हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वडेरा गांधी की मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने पंजाब और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर को बनाया है।

रीट पर बोले

रीट के मुद्दे पर पायलट ने कहा कि जांच कोई भी एजेंसी करे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए ताकि अपराध करने वाले को सजा मिल सके। चाहे वह पार्टी का या संगठन से जुड़ा हो ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न करें। सीबीआई जांच की मांग पर कहा कि जांच किसी से कराई जाए वो निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। एसओजी भी अपनी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रीट को लेकर सरकार चिंतित है। जांच चल रही है। इसके लिए बकायदा कमेटी बनी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर गंभीर है।

जोधपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

पायलट के जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे काफी देर तक लगते रहे। वे जोधपुर में आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। एक कांग्रेसी नेता के घर पर शादी समारोह में भी शिरकत करने जाएंगे। गुरूवार को वे जैसलमेर के लिए निकल सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews