जेडीए दक्षिण उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर कर मांग पत्र जारी किया
जोधपुर,जोधपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी छह माह की अवधि में काम करते हुए दक्षिण उपायुक्त के जाली हस्ताक्षर कर मांग पत्र को जारी कर दिया। इसका पता लगने पर अब जेडीए वरिष्ठ सहायक की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में अब पड़ताल आरंभ की है।
थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि जेडीए वरिष्ठ सहायक प्रदीप सोनेल की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बाड़मेर के राय कॉलोनी में रहने वाला स्वरूप जोशी पुत्र बद्रीनारायण जोशी जो जेडीए में 1 दिसम्बर 21 से लेकर 31 मई 22 तक जेडीए दक्षिण उपायुक्त कार्यालय में कर्मचारी के तौर पर लगा हुआ था। उसने जालसाजी पूर्वक जेडीए दक्षिण उपायुक्त के फर्जी दस्तावेज तैयार कर मांग पत्र को जारी कर दिया। हस्ताक्षर को चेक करने पर यह संदिग्ध लगे। घटना को लेकर रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

