इश्किया गजानंदजी मंदिर आई महिला की स्कूटी से सोने का कड़ा चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),बासनी औद्योगिक क्षेत्र से भीतरी शहर इश्किया गजानंदजी मंदिर में दर्शन का आई एक महिला की स्कूटी से रात में अज्ञात शख्स डिक्की से सोने का कड़ा चोरी कर ले गया। कड़ा 22 कैरेट सोने का था जो एक डिब्बी में रखा हुआ था।
इस बारे में पीडि़त महिला ने खांडा फलसा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से कड़ा चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बासनी संजय कॉलोनी निवासी पुष्पा कंवर पुत्री मुरारदान कल रात को भीतरी शहर में इश्किया गजानंद जी मंदिर पर आई थी। यहां मंदिर के बाहर उसकी स्कूटी खड़ी थी।
बाइक सवार दंपत्ति को पीछे से मारी टक्कर,महिला की मौत
अज्ञात शख्स ने उसकी स्कूटी की डिक्की से एक डिब्बी चोरी कर ली। इस डिब्बी में उसका सोने का कड़ा था जो 22 कैरेट सोने का बना हुआ था। डिक्की संभालने पर चोरी का पता लगा। मामले मेें अब खांडा फलसा थाने की एसआई देउ इसकी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से कड़ा चोर का पता लगाया जा रहा है।