Doordrishti News Logo

फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 15 करोड़ का इसबगोल जलकर खाक

  • दोपहर तक उठता रहा धुंआ
  • भदवासिया में भी कबाड़ गोदाम सुलगा

जोधपुर,फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 15 करोड़ का इसबगोल जलकर खाक। शहर के बोरानाडा और भदवासिया क्षेत्र में दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। आग से करोड़ों का माल एवं सामान जल गया। बोरानाडा में एक ईसबगोल फैक्ट्री में देर रात आग लगी तो दूसरी तरफ भदवासिया स्थित कबाड़ गोदाम में भी भीषण आग से लाखों का नुकसान हो गया। बासनी,बोरानाडा,शास्त्रीनगर एवं नागौरी गेट की दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
इसबगोल फैक्ट्री में 15-20 करोड़ के नुकसान का आंकलन किया गया है। फैक्ट्री मालिक ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दी है।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार शाम जोधपुर पहुंचे

बोरानाडा फायर स्टेशन प्रभारी हेतराम के अनुसार देर रात को सूचना मिली कि बोरानाडा चतुर्थ फेज में माहेश्वरी इबसगोल फैक्ट्री में आग लगी है। इस पर बोरानाडा बासनी से दकमलें वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि आज दोपहर तक फैक्ट्री में धुंआ उठता रहा। फैक्ट्री परिसर में दो गाडिय़ां तैनात रखी गई हैं। फैक्ट्री मालिक जुगलकिशोर माहेश्वरी के अनुसार फैक्ट्री में 200 टन इसबगोल रखा हुआ था,जो जलकर खाक हो गया। इसकी अनुमानित कीमत 15-20 करोड़ रुपए है। आग को काबू पाने में फायर प्रभारी हेतराम के साथ जसराज,निंबाराम राजू,राजेंद्र सिंह, पंकज,लालाराम,राकेश एवं धीरज सिंह आदि वहां पहुंचे थे। आग लगने का आरंभिक तौर पर कारण सामने नहीं आया है।

दूसरी तरफ भदवासिया स्थित बाबा रामदेव नगर में एक कबाड़ गोदाम में अलसुबह भीषण आग लगने से लाखों का कबाड़ जल गया। बासनी,शास्त्री नगर एवं नागौरी गेट से पहुुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का प्राथमिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

क्लिंकर लदान में जोधपुर रेल मंडल का नया कीर्तिमान

February 12, 2026

निशु कंवर राज्य स्तर की श्रेष्ठ सीओ के रूप में सम्मानित

February 12, 2026

महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त

February 12, 2026

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026