Doordrishti News Logo

धारा 144 की नहीं हो पाई पालना

जोधपुर, शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंटर्न चिकित्सकों का अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज चौराहा से एक रैली निकाली और विरोध स्वरूप राज्य सरकार एवं चिकित्सा मंंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान इंटर्न चिकित्सकों ने कोरोना गाइड लाइन की पालना को भी नहीं देखा और धारा 144 का उल्लंघन तक कर डाला।

Intern practitioners took out a rally, expressed anger by blowing the effigy

चिकित्सक लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। डा.एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स व इंटर्न डॉक्टर का लगातार पांचवे दिन शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर उतरे। इंटर्नस डॉक्टर मथुरादास माथुर अस्पताल गेट के आगे एकत्र हुए और राज्य सरकार व चिकित्सा मंत्री का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Intern practitioners took out a rally, expressed anger by blowing the effigy

मांगों पर बनी थी मौखिक सहमति

रेजिडेंट डाक्टर्स ने कोविड की विषम परिस्थितियों के बीच कोविड मरीजों की सेवार्थ अपनी कोविड सेवाओं के कार्य बहिष्कार का निर्णय विलम्बित किया हुआ था, परंतु सरकार के सकारात्मक रवैया नहीं होने के कारण, एवं जिन मांगो पर मौखिक सहमति हो गयी थी, उन सहमतियों से भी पीछे हटने के कारण, 20 मई को राज्य स्तरीय रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की मीटिंग में निर्णय लिया गया।

इस मिटिंग में 21 मई से अग्रिम निर्णय तक सभी रेजीडेंट चिकित्सकों का 2 घंटे प्रात: 8 से 10 बजे तक कोविड, नॉन कोविड, इमरजेंसी, आईसीयू समेत सभी सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होने मरीजों को होने वाली परेशानियों के लिए राज्य प्रशासन को जिम्मेदार माना। रेजिडेंट डाक्टर्स ने सरकार के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया कि 20 मई तक जो सरकार मांगों पर सहमति दे रही थी, उन मांगो पर जिम्मेदार अधिकारियों ने यू टर्न ले लिया।

ये भी पढ़े :- नवाचार करने वाले युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित- शेखावत

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026