Doordrishti News Logo

एसकेएसएन में मंगलवार को इंटरहाउस एण्ड पेरा गेम्स

पद्मश्री दीपा मलिक करेंगी शुभारंभ

जोधपुर,माणकलाव स्थित सुचेता कृपलानी शिक्षा निकेतन में इंटरहाउस एण्ड पेरा गेम्स का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इसके शुभारंभ अवसर पर भारतीय पेरा ओलम्पिक समिति की अध्यक्ष पद्मश्री दीपा मलिक मुख्य अतिथि होंगी।

सुचेता कृपलानी शिक्षा निकेतन की अध्यक्ष स्नेहलता गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3.15 बजे होगा। इनमें मलिक इंटरहाउस एंड पेरा गेम्स का उद्घाटन करेंगी।इसके बाद शॉटपुट,जेवेलियन, डिस्कस इवेन्ट,100 मीटर रेंस, एसकेएसएन एवं माणकलाव गांव के मध्य 5 ओवर का क्रिकेट मैच,पोल, रोप मल्लखंब आदि खेल निर्धारित हैं।

इसके उपरान्त सांय 7.45 बजे सुचेता कृपलानी शिक्षा निकेतन संस्थान के केम्पस का अवलोकन करेंगी। 8.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा 8.45 बजे मलिक पैरा एथलिट यूथ के साथ संवाद करेंगी।उल्लेखनीय है कि दीपा मलिक वर्ष 2012 में अर्जुन पुरस्कार, 2017 में पद्मश्री अलंकरण तथा 2019 में मेजर ध्यानचन्द खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026