Doordrishti News Logo

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण

जोधपुर,राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर के प्रांगण में संस्थान की पर्यावरण विकास समिति के तत्वाधान में सोमवार को सघन पौधारोपण किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य पीएस टाक ने बताया कि इस वर्ष ग्रीन केम्पस-क्लीन केम्पस का लक्ष्य रखस गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ आलोक बंसल,निदेशक तकनीकी शिक्षा,रन्जू गुप्ता संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा मण्डल व पूर्व निदेशक दरिया सिंह के द्वारा पौधारोपण कर किया गया।

intensive-plantation-in-government-polytechnic-college

इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने लगाये गये पौंधे को पालने व पूर्ण विकसित करने का संकल्प लें व वर्ष पर्यन्त यह कार्यक्रम लागू करे। बच्चों में वृक्षारोपण का महत्व बताने के लिये ऐसे कार्यक्रम नियमित किये जाने चाहिए। पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष बीएल देपन ने बताया कि संस्थान परिसर में मुख्य भवन व औद्योगिक प्रकोष्ठ के मध्य भूभाग की चाहरदीवारी करवा कर विद्यार्थियों के लिये घास लगा कर बगीचा तैयार किया गया है। इसके साथ की अधिक ऑक्सीजन देने वाले व छायादर वृक्षों को मुख्य भवन परिसर में लगाया गया है। समिति के डा.चन्द्रेश शर्मा ने बताया कि एनसीसी केडेट्स द्वारा वृक्षारोपण में सहयोग किया गया। मुख्य संपदा अधिकारी पुष्पेन्द्र चौधरी ने बताया कि समस्त विभागों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया और उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026