Doordrishti News Logo

महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

भाजपा महिला मोर्चा बैठक सम्पन्न

जोधपुर,महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश।लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को प्रधान चुनाव कार्यालय में हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,महापौर वनिता सेठ ने महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की रणनीति के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें – अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रचार में मातृ शक्ति की अहम भूमिका होती है। महिला कार्यकर्ता अपने आसपास और अन्य स्थानों पर जाकर जन कल्याणकारी योजना को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। मोदी सरकार की गांरटी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा सौ दिनों में किए गए विकास कार्याे को आमजन के सामने लेकर जाएं। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने और इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा किए जाने वाले महिला सशक्तिकरण के कामों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत की पत्नी नौनंद कंवर भी मौजूद थी। महिला मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया गया।इस दौरान जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,जयश्री गर्ग,इंदिरा राजपुरोहित,कमलेश गोयल,देहात जिला अध्यक्ष अनुश्री पूनिया,गौरा देवी,सोनिया रामचंदानी, संगीता सोलंकी मौजूद थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: