Doordrishti News Logo

इनोवा कार चालक ने पहले बाइक फिर पैदल राहगीर के साथ ट्रेक्टर को मारी टक्कर

बाइक सवार एक की मौत,दो लोग घायल

जोधपुर,इनोवा कार चालक ने पहले बाइक फिर पैदल राहगीर के साथ ट्रेक्टर को मारी टक्कर।शहर के निकट लूणी तहसील के पीसावास गांव की सरहद में एक इनोवा कार चालक ने गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाते हुए पहले बाइक सवार दो मजदूरों को चपेट में लिया। फिर पैदल राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद इनोवा को एक ट्रेक्टर से जा भिड़ाया। हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। इनोवा का चालक भाग गया। पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़िए-जिले में 2735688 मतदाताओं में 1931390 ने किया मतदान

लूणी पुलिस ने बताया कि गुजरावास निवासी देवाराम पुत्र किशनाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके बड़े पिता के दो लडक़े 40 साल का जसाराम पुत्र बाबूराम एवं 31 साल का तुलसीराम पुत्र बालाराम मजदूरी करते है। वे 24 नवंबर की शाम को मजदूरी कर अपनी बाइक पर घर की तरफ लौट रहे थे। यह लोग जब सरदारसमंद रोड पर पहुंचे तो एक इनोवा के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाद में इनोवा के चालक ने एक पैदल राहगीर नरसिंगराम पुत्र नारायण राम को भी चपेट में लिया। इसके बाद इनोवा का चालक गाड़ी को लेकर तेजी से भाग गया और एक ट्रेक्टर से जा टकराया। हादसे में तीनों लोग जिनमें जसाराम, तुलसीराम एवं नरसिंगराम को बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मथुरा दास माथुर अस्पताल में तुलसीराम की मौत हो गई। जसाराम एवं नरसिंगराम का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि इनोवा का चालक भागने में सफल हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। लूणी पुलिस घटना में जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed