Doordrishti News Logo

जोधपुर में ठेकेदारों पर आयकर के छापे

  • चल रही दस्तावेजों की जांच
  • अघोषित आय उजागर होने की संभावना

जोधपुर, राजधानी जयपुर से आई आयकर विभाग की टीम ने जोधपुर के कई ठेकेेदारों के प्रतिष्ठानों और घरों पर आज रेड दी। देर शाम तक दस्तावेजों को खंगाला जा रहा था। इसमें अघोषित आय उजागर होने की सम्भावना है, जिसमें बड़ी आयकर चोरी पकड़ी जा सकती है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।

आयकर सूत्रों के अनुसार पप्पूराम डारा, पतराम विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई सहित कुछ अन्य ठेकेदारों के यहां पर सर्वे शुरू किया है। शहर में एक साथ कई स्थान पर छापे की सूचना से हड़क़ंप मच गया। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि आज का यह छापा सिर्फ कुछ ठेकेदारों तक ही सीमित है। जिन ठेकेदारों के यहां छापा पड़ा है वे सभी नामचीन है। इन सभी का सालाना करोड़ों रुपए का टर्नओवर है। ऐसे में विभाग को सूचना मिली थी कि इनके यहां बड़ी मात्रा में अघोषित आय का खुलासा हो सकता है।

अघोषित आय की मिली शिकायत

आयकर विभाग सूत्रों के अनुसार अघोषित आय और आयकर चोरी की शिकायत आई है। शिकायत के अधार पर कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग की टीमों ने पिछले 1 सप्ताह से लगातार ऐसे ठेकेदारों को अपने रडार पर ले रखा था। जोधपुर के रातानाड़ा से लेकर शास्त्री नगर और औद्योगिक क्षेत्र से लेकर कुछ ग्रामीण इलाकों में आयकर विभाग की टीमें पड़ताल कर रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026