जोधपुर, भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा द्वारा राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अंतर्गत एक सेनेटरी नेपकिन इंसीनरेटर मशीन राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय भटिण्डा में भेंट की गई। शाखा की महिला प्रमुख सुधा गर्ग द्वारा मशीन के संचालन व इसकी विशेषताओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर गायत्री भारद्वाज, सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा, सह सचिव हर्ष कुमारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्रज मोहन अग्रवाल उपस्थित थे। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनीषा यादव ने जोधपुर मारवाड़ शाखा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।