बोरानाडा ग्राम पंचायत में ‘वेस्ट टू आर्ट पार्क’ का उद्घाटन

  • कचरे से सृजन का संदेश
  • सीईओ की अभिनव पहल से स्वच्छता अभियान को नई दिशा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बोरानाडा ग्राम पंचायत में ‘वेस्ट टू आर्ट पार्क’ का उद्घाटन। जिला परिषद जोधपुर की ओर से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत बोरानाडा में ‘वेस्ट टू आर्ट पार्क’ का उद्घाटन किया गया। यह पहल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा की अभिनव सोच का परिणाम है,जिसका उद्देश्य अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार ने पार्क का लोकार्पण करते हुए कहा कि ‘वेस्ट टू आर्ट पार्क’ केवल एक सौंदर्य स्थल नहीं,बल्कि जनजागरूकता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से आमजन को ‘वेस्ट से बेस्ट’ बनाने की अवधारणा से परिचित कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को नई गति मिलेगी।

पार्क में अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री का रचनात्मक उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया गया है। ये कलाकृतियाँ न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं, बल्कि लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित भी करती हैं। यह पहल ग्रामीण परिवेश में नवाचार और रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

उपभोक्ता संरक्षण अभियान के तहत दो फर्मों पर कार्रवाई,जुर्माना लगाया

सुथार ने अपने संबोधन में जानकारी दी कि जिला परिषद द्वारा वित्त आयोग (एफएफसी) के फंड से जिले की सभी पंचायत समितियों में एक-एक ग्राम पंचायत में इसी थीम पर आधारित ‘वेस्ट टू आर्ट पार्क’ विकसित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल स्वच्छता अभियान को नई दिशा देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार को भी प्रोत्साहित करेगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी राम, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सोहनलाल चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ‘स्वच्छ जोधपुर-स्वस्थ जोधपुर’ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts: