Doordrishti News Logo

महिला पॉलिटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

जोधपुर,महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को रंगारंग शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ नितिन राजवंशी, विभागाध्यक्ष तथा समस्त स्टॉफ उपस्थित था। खेलकूद प्रभारी मणिमाला जैन एवं नीना गर्ग ने बताया कि 15 अप्रैल तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न एथलेटिक्स, टेबल टेनिस,शतरंज,खो-खो, कब्बडी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- जेडीए ने बहुमंजिला इमारत के अवैध निर्माण कार्य को करवाया बंद

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मी.दौड़ में निशा भाटी प्रथम,जसवंत कौर द्वितीय,भाला फेंक प्रतियोगिता में योगिता परिहार प्रथम,पलक चौहान द्वितीय,डिस्कस थ्रो में महिमा चोपड़ा प्रथम,कल्पना द्वितीय,टेबल टेनिस में नेहा कटारिया प्रथम,तमन्ना द्वितीय स्थान पर रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: