in-various-divisions-of-bjp-regarding-the-tricolor-campaign-at-har-ghar-meeting

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की विभिन्न मण्डलों में बैठक

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के आह्वान पर विभिन्न मण्डलों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जिसके क्रम में तिरंगा अभियान के प्रभारी व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल एवं पूर्व उप महापौर व जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा ने रातानाडा मण्डल, महामन्दिर मण्डल, चौपासनी, खाण्डाफलसा मण्डलों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में जोधपुर वासियों के घरों पर तिरंगा झण्डा लगाने का अभियान के तहत मण्डलों में रहवास करने वाले कार्यकर्ताओं को आमजन के घर-घर जाकर तिरंगा झण्डा लगाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सम्मान तिरंगा झण्डा को नियमों के तहत लगाने के भी निर्देश दिये गए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews