Doordrishti News Logo

गुजरात में एक साथ 3 जिले बने हर घर जल जिला, देश में जल्द लगेगी सेंचुरी

  • जल जीवन मिशन
  • इस महीने पंजाब के 8 और गुजरात के 4 नए जिलों ने हासिल की यह उपलब्धि

नई दिल्‍ली, जल जीवन मिशन के तहत मंगलवार को गुजरात के तीन जिलों ने एक साथ हर घर जल जिला बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। पंजाब के 14 और गुजरात के 10 जिलों को मिलाकर देश के 95 जिले हर घर जल जिला बन गए हैं। जनवरी के शुरुआती 25 दिनों में पंजाब के 8 और गुजरात के 4 जिले हर घर जल जिला बने हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि देशभर के 46 फीसदी ग्रामीण घरों नल से जल मिलने लगा है।

गुजरात के तीनों जिलों डांग,जूनागढ़ और गिर सोमनाथ को हर घर जल जिला बनने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए शेखावत ने कहा कि गुजरात के मोरबी,भरूच व कच्छ,पंजाब के पटियाला,हिमाचल के चंबा, बिहार के अरवल, कैमूर, गया, गोपालगंज, रोहताश, मुंगेर और मधेपुरा सहित एक दर्जन जिलों ने 99 फीसदी से अधिक घरों में नल कनेक्शन का काम पूरा कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश के 1100 ब्लॉक हर घर जल ब्लॉक और 1 लाख 31 हजार 847 गांव, हर घर जल गांव बन गए हैं।

शेखावत ने कहा कि हर घर जल जिला बनने या हर घर को नल से जल, न केवल हमारी माताओं-बेटियों के जीवन को आसान बनाने में मदद करेगा, बल्कि पूरे परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की गारंटी भी देगा। उन्होंने कहा कि हर घर नल कनेक्शन से हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के साथ ही एक मजबूत और स्वस्थ भारत का निर्माण कर रहे हैं।

गुजरात के 13,668 गांव के हर घर में शुद्ध जल

गुजरात के डांग, जूनागढ़ और गिर सोमनाथ के अलावा पाटण जिला ने भी जनवरी में ही हर घर जल जिला बनने की उपलब्धि हासिल की है। आणंद,बोटाद, गांधी नगर, महेसाणा, पोरबंदर और वडोदरा पहले ही हर घर जल जिला बन चुके हैं। इन 10 जिलों के 23,85,268 घरों के साथ राज्य के 83 लाख 21 हजार घरों में नल से जल मिलने लगा है। जो राज्य के 91 लाख 77 हजार घरों का करीब 91 फीसदी है। जल जीवन मिशन की घोषणा के समय गुजरात के 65 लाख 16 हजार घरों में ही पीने का पानी उपलब्ध था। 29 महीने में 18 लाख 5 हजार से ज्यादा नए कनेक्शन दिए गए।

पंजाब के 14 जिलों में हर घर जल

पंजाब के 14 जिलों ने हर घर जल जिला की उपलब्धि हासिल कर ली है। इसी महीने शुरुआती 8 नए जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। अब 22 जिलों में से 14 जिलों के हर ग्रामीण घर में नल से जल मिलने लगा है। अब राज्य के 34 लाख 40 हजार ग्रामीण परिवारों में से 33 लाख 90 हजार घरों यानी 98.57 फीसदी तक पहुंच गया है।

परेड में भी जल जीवन मिशन

गणतंत्र दिवस परेड में जलशक्ति मंत्रालय की झांकी राजपथ पर निकलेगी। इसमें प्रधानमंत्री के जल ही धन और जल ही जीवन की सोच पर आधारित हर ग्रामीण घर में 2024 तक नल से जल पहुंचाने वाले मिशन को पेश किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026