प्रभारी सचिव देथा ने ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण

ग्रामीणों को हाथों-हाथ मिले जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रभारी सचिव देथा ने ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण। ग्राम पंचायत डांगियावास में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम उत्थान शिविर-2026 का आयोजन किया गया,जिसका जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देया ने निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा जनसेवाओं के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

ग्राम उत्थान शिविरों से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता

शिविर प्रभारी सोहनलाल सोनेल ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को वी बी जीरामजी योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा एक फार्म पॉण्ड,एक पाइपलाइन एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की स्वीकृति जारी कर पात्र लाभार्थियों को हाथों-हाथ लाभान्वित किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा बंटवाड़ा प्रकरण भी स्वीकृत किए गए। इस दौरान अति- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सुथार भी उपस्थित थे तथा शिविर में पंचायतीराज,राजस्व, कृषि सहित कुल 15 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026