Doordrishti News Logo

प्रभारी मंत्री डॉ.गर्ग ने गौशाला का किया निरीक्षण,अधिकारियों की ली बैठक

  • दो दिन तक जोधपुर दौरे पर
  • लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

जोधपुर,प्रभारी मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं बचाव कार्यों व प्रबंधन का अवलोकन करने सोमवार से दो दिन के लिए जोधपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने आज बिलाड़ा और पिचियाक में गौशालाओं का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने गौशालों के उचित प्रबंधन को लेकर निर्देश जारी किए।

in-charge-minister-dr-garg-inspected-the-gaushala-took-a-meeting-of-the-officers

सुबह लंपी वायरस को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। दोपहर 1 बजे बाद प्रभारी मंत्री बिलाड़ा से भोपालगढ़ के लिए रवाना हुए। जहां वे क्वॉरेंटाइन कृषि मंडी गौशाला, पीपाड़ा एवं रतकुडिय़ा का निरीक्षण करेंगे। मध्याह्न पश्चात 2.30 बजे पंचायत समिति सभागार, भोपाल गढ़ में लंपी स्किन से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा शाम 4 बजे भोपालगढ़ से ओसियां के लिए रवाना होंगे,जहां पंचायत समिति सभागार, ओसियां में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, साथ ही ओसियां की गौशाला का निरीक्षण भी करेंगे।

शाम को रहेगा यह कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री शाम 7 बजे ओसियां से लोहावट गए तथा रात्रि 8 बजे पंचायत समिति सभागार, लोहावट में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की गौशाला का निरीक्षण किया।

मंगलवार को यह रहेगा कार्यक्रम

9 अगस्त, मंगलवार प्रात: 8.30 बजे प्रभारी मंत्री फलोदी गौशाला का निरीक्षण कर पंचायत समिति सभागार में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर 12 बजे शेरगढ़ के पंचायत समिति सभागार में भी लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेकर वहां की गौशालाओं का निरीक्षण करेंगे। शेरगढ़ से रवाना होने के बाद प्रभारी मंत्री शाम 4 बजे लूणी पंचायत समिति सभागार में लम्पी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की गौशालाओं का निरीक्षण करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026