Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में युवक को कैफे में बंधक बनाकर मारपीट,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपसी विवाद में युवक को कैफे में बंधक बनाकर मारपीट,केस दर्ज। शहर के भगत की कोठी शॉपिंग सेंटर के पास में एक कैफे में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और वीडियो बनाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत बेरू निवासी छात्र प्रकाश पुत्र मोहनराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शॉपिंग सेंटर भगत की कोठी स्थित रेस्टोरेंट के पास में एक कैफे में उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसे बंधक बनाकर पीटने के साथ उसका वीडियो भी बनाया।

अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत

पीडि़त ने इस बारे में फींच निवासी सचिन पंवार, मंगल नगर निवासी मनीष जाणी , रोहिचा निवासी महेन्द्र खोत, सुरेश तांडी और बालाजी नगर निवासी प्रकाश के खिलाफ आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। इनके बीच आपसी विवाद होना बताया जाता है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026