ओपन बार में चल रहा अवैध हुक्काबार संचालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओपन बार में चल रहा अवैध हुक्काबार संचालक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की कुड़ी भगतासनी और सीएसटी ने मिलकर पाली रोड पर इंडिया बुल्स के पीछे एक ओपन बार में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पकड़ा। उसके संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि सीएसटी प्रभारी मेहराज को सूचना मिली कि इंडिया बुल्स के पीछे झालामंड में डेयोटा ओपन बार में अवैध रूप से हुक्का बार का भी संचालन हो रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने रेड दी और वहां से एक डिब्बा फ्लेवर,छह हुक्का-चिलम आदि सामग्री को जब्त किया। इसके संचालक तुलसी विहार पाल रोड निवासी गोरेन पुत्र नवीनराज पंजाबी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
