अवैध बजरी से भरे और खाली डंपर जब्त
- अवैध बजरी को लेकर पुलिस की कार्रवाई
- एस्कार्ट कर रही बोलेरो कैंपर भी जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे और खाली डंपर जब्त।कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी के खनन एवं परिवहन को लेकर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एवं खाली डंपरों को जब्त कयिा है। मौकास्थल से एक जेसीबी को भी जब्त किया गया। एस्कार्ट कर रही बोलेरो कैंपर को भी पकड़ा गया।
जेवरात बनाने के नाम पर 18 लाख की ठगी गुजराती ज्वैलर्स और अन्य पर केस दर्ज
पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना (आईपीएस) एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित एवं प्रोबेशनर लूणी थानाधिकारी आरपीएस देवेंद्र सिंह ने मय जाब्ता ड्रोन टीम द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकथाम के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक अवैध बजरी से भरा डंपर,तीन खाली डंपर और जेसीबी बरामद किया। एक एस्कार्ट कर रही बोलेरो कैंपर को भी पकड़ा।
