Doordrishti News Logo

अवैध बजरी डंपर आमजन के लिए बने खतरा,फिर ली एक जान

जोधपुर,अवैध बजरी डंपर आमजन के लिए बने खतरा,फिर ली एक जान। शहर में आधी रात के बाद चल रहे अवैध बजरी के डंपर जानलेवा साबित हो रहे हैं।पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अवैध बजरी डंपर के निकलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। लूणी तहसील के शिकारपुरा से कुछ आगे रात ढाई से तीन बजे के बीच में बाइक सवार दो लोगों को एक डंपर के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक वृद्ध की तत्काल मौत हो गई,उसके साथ वाला गंभीर रूप से घायल है। उसके बयान अभी नहीं हो पाए हैं। इधर घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग पाली के रोहिट से जोधपुर लूणी थाने पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो दिन पहले रविवार को भी बोरानाडा में एक डंपर चालक ने बाइक सवार की जान ले ली थी।

यह भी पढ़ें – अशोक उद्यान में चला मतदान जागरूकता अभियान

लूणी थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पाली जिले रोहिट थानान्तर्गत खांडी निवासी जवानराम पटेल और यहीं के दिलीप सिंह पुत्र जेठूसिंह राजपुरोहित बाइक लेकर शिकारपुरा रात्रि जागरण मेें आए थे। मध्य रात ढाई से तीन बजे के बीच जागरण से निकल कर अपने घर जा रहे थे। तब शिकारपुरा से कुछ आगे निकलने पर किसी वाहन चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में जवानराम की तत्काल मौत हो गई। जबकि दिलीपसिंह राजपुरोहित बुरी तरह घायल हो गया। उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि वाहन चालक डंपर वाला बताया जाता है,जिसका पता लगाया जा रहा है। इधर घटना के बाद मृतक का पुत्र नारायण राम पटेल सहित काफी परिजन थाने पहुंचे। पुत्र ने इस बारे में केस दर्ज कराया हैै। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। अग्रिम जांच जारी है। दिलीप सिंह के बयान नहीं हो पाए हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026