पेयजल लाइन को तोड़कर अवैध कनेक्शन
पानी चोरी का केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेयजल लाइन को तोड़कर अवैध कनेक्शन। बनाड़ के डिगाड़ी क्षेत्र में पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचा कर अवैध रूप से पानी कनेक्शन ले लिया गया। इस बार में बनाड़ थाने में कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मैसर्स बालाजी इंजीनियरिंग एवं इन्फ्राक्स्ट्रक्चर के मालिक अंकित पुत्र रामनिवास विश्नोई ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि डिगाड़ी क्षेत्र में मांगीलाल,दिनेश प्रहलाद,मनोहर सिंह,कुशाल सिंह और अन्य ने सरकारी पानी की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया और अवैध जल कनेक्शन कर पानी चोरी करते मिले। पुलिस ने इस बारे में जांच आरंभ की है।
