Doordrishti News Logo

लड़कियों से छेड़छाड़ हो तो 1090 पर कॉल करें

  • ऑपरेशन गरिमा
  • स्कूली छात्रओं को मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जागरूक

जोधपुर,लड़कियों से छेड़छाड़ हो तो 1090 पर कॉल करें।ऑपरेशन गरिमा में पुलिस इन दिनों स्कूली छात्राओं को जागरूक करने के साथ थाना स्तर पर भी महिलाओं और बच्चियों को सिखा समझा रही है। उन्हें मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रेरित कर रही है। जिला पूर्व में डांगियावास में स्कूली छात्राओं में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें- कानून व्यवस्था बनाए रखने को डीसीपी की बैठक

प्रशिक्षु आईपीएस एवं थानाधिकारी बी.आदित्य ने बताया कि छात्राओं/महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की रोकथाम एवं मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर अंकुश लगाने के लिए डांगियावास स्थित केएमएमपी विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रोबेशनर आरपीएस मीनाक्षी लेघा, एसआई मनोज कुमार द्वारा छात्राओं को महिलाओ से संबंधित अपराध, लैंगिक उत्पीडन,पॉक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी दी गई। छात्राओं को बैड टच-गुड टच, आत्मरक्षा संबंधित जानकारियां दी गई एवं छात्राओं से वार्ता कर उनके सवालों को समझाया गया। मनचले लडक़ों की शिकायत महिला गरिमा हैल्पलाईन नम्बर 1090,चाइल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 पर एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम में करने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026