Doordrishti News Logo

जोधपुर,मैं खुद भी पेड़ लगाऊंगा औरों से भी लगवाऊंगा,इस तपती बंजर भूमि को हरी चूनर पहनाऊंगा ….. इसी संकल्प के साथ गुरुवार को उम्मेद उद्यान में वृक्षा रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के पेड़ लगाओ हरियाली बढाओ अभियान के तहत उम्मेद उद्यान में रामेश्वर महादेव मंदिर पब्लिक ट्रस्ट, सीनियर सिटीजन मंच और नगर निगम उम्मेद उद्यान टीम के संयुक्त तत्वावधान में सैनाचार्य अचलानंदगिरी महाराज के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते गीत गाकर वृक्ष लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर निगम उम्मेद उद्यान टीम के निरीक्षक अत्ता मोहम्मद, पर्यावरण प्रेमी प्रदीप शर्मा, रामेश्वर महादेव मंदिर पब्लिक ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा, सीनियर सिटीजन मंच के शंकरलाल राठी, रामनिवास शर्मा, न्यूरोथैरेपिस्ट संतुसिंह मेड़तिया, पंकज जांगिड़, नसीम खान, वीरेंद्र, रामदास, पीटर हंस, जितेंद्र, फूल मोहम्मद, दिलीप, राकेश, सलीम, रज्जा मोहम्मद, जबर सिंह, गुलाम मोहम्मद खलील, नंदलाल और लतीफ मोहम्मद ने सहभागिता निभाई।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026