Doordrishti News Logo

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

  • पीहर आई पत्नी की हत्या का मामला

जोधपुर(डीडीन्यूज),पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल।पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भोजासर पुलिस ने जेल भिजवाया दिया है। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।

भोजासर थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि जैसलां गांव में पत्नी की निर्मम हत्या करने के आरोपी पति बनवारीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे आज कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। उसे आऊ सीएचसी के पास से पुलिस थाना भोजासर की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ उसके साले जैसला निवासी महेश पुत्र बाबूलाल विश्नोई ने हत्या की रिपोर्ट दी थी।

यह है मामला :-
दरअसल मृतका गायणा भीमसागर निवासी सावित्री अपने पति बनवारी लाल के साथ रोजाना हो रहे झगड़ों से परेशान हो गई थी। ऐसे में वह कुछ दिन पहले ही अपने पीहर जैसला आ गई थी। इस बीच महिला का पति भी वहां पहुंच गया। इसके बाद दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गई। हमले के बाद सावित्री के चिल्लाने पर चाचा मौके पर पहुंचे और देखा तो वह खून से लथपथ हो चुकी थी,जिसे आऊ उप-जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई महेश पुत्र बाबुलाल विश्नोई ने रिपोर्ट देकर बताया कि 15 साल पहले बहन सावित्री की शादी की थी,शादी के बाद से पति बनवारीलाल ने मजदूरी बंद कर दी और बहन को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त करने लगा था। ऐसे में कुछ दिन पहले ससुराल से सावित्री पीहर आ गई। ऐसे में बनवारीलाल भी बुधवार को गांव जैसला आ गया,सावित्री ने गुरुवार को अपने पति को पैसे देकर गांव जाकर मजूदरी करने के लिए कहा। वो बात उसको सही नहीं लगी तो उसने मौका देखकर सावित्री पर हमला कर हत्या कर दी।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026