पुलिस को देख भाग रहे युवक की तलाशी में मिली अवैध पिस्टल

जोधपुर(डीडीन्यूज),पुलिस को देख भाग रहे युवक की तलाशी में मिली अवैध पिस्टल। जिले के ओसियां थाना क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज पुलिस थाना ओसियां की टीम द्वारा अवैध हथियारों को लेकर कार्रवाई की गई है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रघुनाथ गर्ग व वृताधिकारी वृत ओसियां जब्बरसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एएसआई रामप्रकाश, कांस्टेबल धनाराम,आशाराम,प्रभु राम,मनोहरराम की टीम गठित की गई। टीम ने एएसआई रामप्रकाश द्वारा संकलित आसूचना के आधार पर सहरद बासनी में एक खेतेश्वर सर्कल से बासनी की तरफ पैदल जा रहे एक युवक के पास गाड़ी ले जाकर रोकी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा।

313 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग 129 संदिग्धों का फोटो मिलान

तलाशी लेने पर उसके पायजामा में एक फूलदार कपड़े की थैली में लपेटी हुई अवैध पिस्टल मिली। इस पर आरोपी नागौरी गेट जोधपुर निवासी इरफान खान पुत्र अब्दुल शकुर को गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026